Google Desktop

डाउनलोड

सुविधाएँ

प्रारंभ करना

सहायता केंद्र

दूसरों से चर्चा करें

एंटरप्राइज संस्करण

अतिरिक्त संसाधन
प्लग-इन डाउनलोड करें
Developer SDK

 सुविधाएँ

उन सुविधाओं के बारे में और अधिक जानें जो Google डेस्कटॉप को इतना उपयोगी बनाते हैं.

विहगावलोकन

डेस्कटॉप खोज

Google डेस्कटॉप आपके कंप्यूटर को खोजने का काम उतना ही आसान बना देता है, जितना कि Google से वेब पर खोज करना. यह एक डेस्कटॉप खोज अनुप्रयोग है, जो आपकी ईमेल, फ़ाइलों, संगीत, तस्वीरों, चैट, Gmail, आपके देखे हुए वेब पेज़ों में संपूर्ण पाठ खोज उपलब्ध कराता है. आपके कंप्यूटर को खोज करने योग्य बनाकर Google डेस्कटॉप आपकी जानकारी को आसानी से आपकी पहुंच में लाता है और आपको अपनी फाइलों, ईमेल और बुकमार्क को खुद व्यवस्थित करने की परेशानी से आज़ाद करता है.

Google डेस्कटॉप न केवल आपके कंप्यूटर में खोज-कार्य में आपकी मदद करता है, बल्कि वेब से नई जानकारी इकट्ठा करने और गैजेट्स और साइडबार की मदद से सुव्यवस्थित बने रहने में भी आपकी मदद करता है. Google गैजेट्स को आपके डेस्कटॉप के किसी भी हिस्से में रख कर उसमें आपकी ईमेल , मौसम, तस्वीरें, निजीकृत समाचार और अन्य बहुत कुछ दिखाया जा सकता है. साइडबार आपके डेस्कटॉप पर मौजूद एक ऊर्ध्वाधर बार होता है जो आपके गैजेट्स को व्यवस्थित रखने में आपकी सहायता करता है.

 

अपने कंप्यूटर में खोजें

उपयोगी परिणाम

जब आप डेस्कटॉप खोज करते हैं, तो आप एक ऐसे पेज पर जाएंगे जो आपको सर्वाधिक प्रासंगिक परिणाम दिखाएगा, और प्रत्येक परिणाम में हाइलाइट किए हुए आपके खोज शब्दों के साथ फ़ाइल का नाम और एक संक्षिप्त स्निपेट शामिल रहता है. पेज के शीर्ष पर दिए गए लिंक का उपयोग करके आप किसी खास प्रकार के आइटम, जैसे - केवल फ़ाइल के लिए फ़िल्टर कर सकते हैं. अब आप ब्राउज़र के भीतर ही अपने डेस्कटॉप खोज परिणामों का प्रिव्यू कर सकते हैं (अब केवल यह सुनिश्चित करने के लिए एक संपूर्ण अनुप्रयोग खुलने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं कि आपको वह फ़ाइल मिल गई है जिसे आप ढूँढ रहे थे).



स्मार्ट अनुक्रमण

आपके द्वारा स्थापित करते ही Google डेस्कटॉप आपके कंप्यूटर पर संचित ईमेल, फ़ाइलों और वेब इतिहास को अनुक्रमित करना आरंभ कर देता है. एक बार किया जाने वाला यह अनुक्रमण केवल तब होता है जब आपका कंप्यूटर 30 सेकंड से अधिक अवधि के लिए खाली हो, इसलिए इससे आपकी मशीन की कार्य क्षमता सुस्त नहीं पड़नी चाहिए, लेकिन आइटमों की संख्या पर निर्भर करते हुए इस प्रक्रिया में कुल मिला कर कई घंटे लग सकते हैं. डेस्कटॉप आपको ईमेल प्राप्त होते ही ईमेल को, आपके द्वारा फ़ाइलों को अपडेट करते ही उन फ़ाइलों को, और आपके द्वारा वेबपेज देखते ही उन वेबपेजों को शामिल करके आपकी अनुक्रमणिका को ताज़ा बनाए रखना भी सुनिश्चित करता है.


हटाई गई फ़ाइलें ढूँढना

हर बार जब आप अपनी फ़ाइलें और अन्य आइटम देखते हैं, तो Google डेस्कटॉप उन फ़ाइलों और आइटमों की कैश्ड प्रतिलिपियाँ (स्नैपशॉट) बना कर उन प्रतिलिपियों को आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव में संचित कर लेता है. इसके परिणामस्वरूप, आप गलती से हटाए गए आइटमों को पुनः आरंभ से बनाने के बजाय डेस्कटॉप का उपयोग करके उन्हें ढूँढ सकते हैं.


उन्नत खोज फ़ॉर्म

डेस्कटॉप होमपेज पर खोज बॉक्स के आगे ''उन्नत खोज'' पर क्लिक करने से एक उन्नत खोज फ़ॉर्म प्राप्त होता है. आप किसी विशिष्ट खोज संचालक को याद रखे बिना आसानी से खोज के प्रकारों का उल्लेख कर सकते हैं. आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपके परिणाम किस समयावधि के हों.

 

बेहतर! शीघ्र खोज बॉक्स

शीघ्र खोज बॉक्स वेब और डेस्कटॉप खोजें करने का आपका सबसे तेज तरीका है, खोज बॉक्स में कुछ अक्षर अथवा शब्द टाइप कीजिए और आपके शीर्ष परिणाम तत्काल पॉप अप हो जाते हैं. आप कंट्रोल कुंजी को दो बार दबाकर खोज बॉक्स को प्राप्त कर सकते हैं, और फिर से दो बार कंट्रोल कुंजी को दबाकर इसे छिपा सकते हैं. बस खोज बॉक्स में कुछ अक्षर या शब्द टाइप करें और आपके शीर्ष परिणाम तत्काल पॉप अप हो जाएंगे. इसका उपयोग आप स्टार्ट मेनू में सर्फ़ किए बिना अनुप्रयोगों को प्रारंभ करने के लिए भी कर सकते हैं; उदाहरण के लिए, आप त्वरित खोज बॉक्स में सिर्फ "wor" शब्द टाइप करके और प्रदर्शित होने वाली परिणामों की सूची में "Microsoft Word" का चयन करके Microsoft Word प्रारंभ कर सकते हैं. या, बस अपना खोज शब्द टाइप करें और वेब खोज करने के लिए "Enter" दबाएँ.

प्रिव्यू


एकाधिक फ़ाइल प्रकार

Google डेस्कटॉप आपके कंप्यूटर के निम्नलिखित प्रकार के आइटमों को स्वत:अनुक्रमित करता है और आपको उनके पूर्ण पाठ की खोज करने देता है:

  आउटलुक ईमेल     नेटस्केप मेल / थंडरबर्ड
  आउटलुक एक्सप्रेस     फ़ायरफ़ॉक्स / मोज़िला / नेटस्केप
  Word     PDF
  Excel     संगीत
  PowerPoint     छवियाँ
  इंटरनेट एक्सप्लोरर     वीडियो
  MSN इंस्टैंट मैसेन्जर     Zip
  AOL इंस्टैंट मैसेन्जर     पाठ और अन्य
  Google Talk     इन अनुक्रमण प्लग इन के साथ और भी


 
 

Google गैजेट्स और साइडबार

बेहतर! Google गैजेट्स

Google गैजेट्स से डेस्कटॉप आपको निजीकृत और पल-पल की जानकारी तक पहुँच प्रदान करता है - ये मिनी अनुप्रयोग हैं जिन्हें आपको नई ईमेल, मौसम, तस्वीरों और व्यक्तिगत समाचार दिखाने के लिए आपके डेस्कटॉप या आपके iGoogle पेज पर कहीं भी रखा जा सकता है. अन्य गैजेट्स में घड़ी, कैलेंडर, स्क्रैच पैड, कार्यसूची और अन्य कई गैजेट्स शामिल हैं. आप गैजेट को अपने डेस्कटॉप, अपने iGoogle पेज, या दोनों में जोड़ने के लिए चुन सकते हैं.

शीघ्र खोज शीघ्र खोज


डेस्कबार और फ़्लोटिंग डेस्कबार

यदि आप साइडबार नहीं रखना चाहते हैं, तो आप उसे डेस्कबार में छोटा बना सकते हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने Windows टास्कबार में एक छोटा खोज बॉक्स रख सकते हैं, - या फ़्लोटिंग डेस्कबार में छोटा बना सकते हैं, जिसमें एक खोज बॉक्स होता है जो अन्य विंडोज़ पर फ़्लोट करता है और जिसे आप अपने डेस्कटॉप पर जहाँ चाहें ड्रैग कर सकते हैं. इन दोनों विकल्पों से आप अनुप्रयोगों को तुरंत लॉन्च कर सकते हैं या अपने कंप्यूटर और वेब पर खोज कर सकते हैं.

मानचित्र
मानचित्र

 

साइडबार

आप अपने Google गैजेट्स को अपने साइडबार में भी व्यवस्थित कर सकते हैं, यह आपके डेस्कबार पर स्थित एक ऊर्ध्वाधर बार होता है जो मूल रूप से आपके गैजेट के लिए नियंत्रण पैनल की तरह कार्य करता है. आप ड्रैग व ड्रॉप करके अपने किसी भी गैजेट को अपने साइडबार में या उससे बाहर ले जा सकते हैं, या उन्हें किसी भी क्रम में व्यवस्थित करने के लिए ऊपर या नीचे कर सकते हैं. साइडबार को सदैव अन्य स्क्रीन्स के ऊपर रखने के लिए सेट किया जा सकता है, और हमने उसे पुन: डिज़ाइन किया है ताकि वह आपके डेस्कटॉप में बेहतर रूप से एकरूप हो सके.



गैजेट्स इंटरफ़ेस जोड़ें

गैजेट्स इंटफ़ेस जोड़ें की मदद से, नए गैजेट्स तेज़ी से और आसानी से ढूँढे जा सकते हैं. बस अपने साइडबार के शीर्ष पर स्थित "+" बटन पर क्लिक करें या विकल्प मेनू से "गैजेट जोड़ें" चुन कर यह स्क्रीन प्रदर्शित करें. यहाँ से आप बाईं ओर दिए शीर्षकों पर क्लिक करके गैजेट्स को वर्गों के अनुसार देख सकते हैं या ऊपर दाईं ओर मौजूद खोज बॉक्स का उपयोग किसी खास गैजेट की खोज कर सकते हैं. जैसे ही आपको अपना इच्छित गैजेट मिल जाए, उस पर माउस का तीर लाएँ और "जोड़ें" बटन पर क्लिक करें.

शीघ्र खोज
 
 

अतिरिक्त सुविधाएँ

बेहतर सुरक्षा

हमें आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान है, और फ़िशिंग और दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर वेबसाइटों दोनों का मुकाबला करने में मदद करके हमने आपके खोज अनुभव को सुरक्षित बनाने के लिए एक सुविधा शामिल की है. चाहे आप अपने डेस्कटॉप पर दस्तावेज़ों, त्वरित संदेशों और ईमेलों में लिंक पर क्लिक कर रहे हों, या वेब पर ब्राउज़ कर रहे हों, जब भी आप किसी ऐसी साइट पर जाने वाले हों जो शायद आपकी निजी जानकारी चुराने या आपके कंप्यूटर पर कोई दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर स्थापित करने का प्रयास कर रही हो, तो आपको एक चेतावनी प्राप्त हो सकती है, ताकि आप तय कर सकें कि आप उस साइट का प्रयोग करना चाहते हैं या नहीं.

बेहतर! Outlook एकीकरण

Google डेस्कटॉप आउटलुक में एक टूलबार जोड़कर आउटलुक ईमेल में आपकी खोज को अधिक सुविधाजनक बना देता है. बस आउटलुक खोल कर खोज बॉक्स में एक क्वेरी टाइप कीजिए. आउटलुक "से", "विषय", और "तिथि" के लिए कॉलमों सहित अपनी चिरपरिचित सूची दृश्य में खोज के परिणाम प्रदर्शित करेगा. प्रत्येक परिणाम संदेश स्निपेट भी दिखाता है जिसमें आपका खोज शब्द होता है. आप कॉलम शीर्षों पर क्लिक करके परिणाम सूची को छाँट सकते हैं और कोई अक्षर टाइप करके सूची में सीधे स्थानों पर जा सकते हैं.

आउटलुक एकीकरण
 

खोज लॉक करे

यदि आप कुछ समय के लिए किसी को भी अपने कंप्यूटर पर डेस्कटॉप खोज नहीं करने देना चाहते हैं, तो आप खोज लॉक करें सक्षम करके बड़ी आसानी से ऐसा कर सकते हैं. बस अपने टास्कबार में डेस्कटॉप आइकन पर क्लिक करें और मेनू से खोज लॉक करें का चयन करें. अब आप डेस्कटॉप होम पेज़ से कोई खोज नहीं कर पाएंगे, और साइडबार, डेस्कबार अथवा फ्लोटिंग डेस्कबार के क्वेरी बॉक्स में खोज के लिए शब्दों को टाइप करने पर प्रदर्शित होगा कि डेस्कटॉप खोज लॉक की गई है (हालांकि आप अन्य प्रकार की खोज जैसे वेब अथवा छवि खोज कर सकेंगे). डेस्कटॉप खोज को अनलॉक करने के लिए, डेस्कटॉप होम पेज पर मौजूदा उपयोगकर्ता का Windows पासवर्ड दर्ज करें.

खोज लॉक करें

वापस शीर्ष पर जाएँ