Google Desktop

डाउनलोड

सुविधाएँ

प्रशंसा-पत्र

आरंभ करना

डेस्कटॉप ब्लॉग

मदद केंद्र

दूसरों से चर्चा करें

एंटरप्राइज़ संस्करण

अतिरिक्त संसाधन
प्लग-इन्स डाउनलोड करें
Developer SDK

गोपनीयता नीति

अगस्त 2008

Google गोपनीयता नीति बताती है कि जब आप Google डेस्कटॉप का उपयोग करते समय प्रदान की जाने वाली जानकारी सहित, Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं तो हम व्यक्तिगत जानकारी का क्या करते हैं. इसके साथ ही, नीचे हमारी उन गोपनीयता प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया है जो विशेष रूप से Google डेस्कटॉप के लिए हैं.

जानकारी जो हम एकत्रित करते हैं

  • Google डेस्कटॉप अनुप्रयोग आपकी फ़ाइलों के संस्करणों और अन्य कंप्यूटर गतिविधियों जैसे ईमेल, चैट और वेब इतिहास की अनुक्रमणिका बनाता है और संग्रहीत करता है. इन संस्करणों को आपके वेब खोज परिणामों के साथ भी मिलाया जा सकता है ताकि आपके लिए वे परिणाम पृष्ठ प्रस्तुत किए जा सकें जो आपके कंप्यूटर की प्रासंगिक सामग्री और वेब से प्राप्त जानकारी एकीकृत करते हैं. आपकी स्पष्ट अनुमति के बिना Google को आपके कंप्यूटर की सामग्री नहीं भेजी जाती.
  • Google डेस्कटॉप की आपकी प्रति में एक अनन्य अनुप्रयोग संख्या है. जब आप Google डेस्कटॉप स्थापित करते हैं या उसकी स्थापना रद्द करते हैं, तो यह अनन्य अनुप्रयोग संख्या और एक संदेश Google को भेजे जाते हैं जो यह बताते हैं कि स्थापना करना या स्थापना रद्द करना सफल रहा या नहीं. जब आप Google गैजेट स्थापित करते हैं या निकालते हैं, तब Google को अनन्य गैजेट पहचानकर्ता भेजा जाता है.
  • Google डेस्कटॉप अनुप्रयोग और आपके गैजेट्स दोनों के नवीनतम संस्करण की जाँच करके यह सुनिश्चित करेगा कि आपके पास Google द्वारा प्रदान की जाने वाली पूरी सुविधाओं का सेट है. अनुप्रयोग के लिए अपडेट की जाँच करते समय, Google को वर्तमान संस्करण संख्या और अनन्य अनुप्रयोग संख्या भेजी जाती है. आपके गैजेट्स के लिए अपडेट की जाँच करते समय, Google को अनन्य गैजेट पहचानकर्ता भेजे जाते हैं.
  • यदि आप क्रैश रिपोर्ट और गैर-व्यक्तिगत उपयोग डेटा भेजकर “Google डेस्कटॉप बेहतर बनाएँ” चुनते हैं, तो Google डेस्कटॉप आपके कंप्यूटर से आपकी अनुप्रयोग संख्या के साथ सीमित मात्रा में गैर-व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित कर सकता है और इसे Google को भेज सकता है. इसमें आपके ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रकार, आपके द्वारा की गई खोजों की संख्या, आपको अपने परिणाम देखने में लगने वाला समय और प्रोग्राम को बेहतर बनाने के लिए हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली अनुप्रयोग क्रैश रिपोर्ट जैसी सारांश जानकारी शामिल है.
  • यदि आपकी सुरक्षित ब्राउज़िंग सक्षम है और आप दुर्भावनापूर्ण/फ़िशिंग वेबसाइट पर जाते हैं, तब यदि आप मालवेयर/फ़िशिंग URL को सुरक्षित ब्राउज़िंग अंतरालीय पेज से वापस भेजना चुनते हैं, तो संदर्भ देने वाला URL, Google को भेजा जाएगा.
  • यदि आप Google-निर्मित गैजेट के लिए निजीकृत विशेषताएँ सक्षम करना चुनते हैं, तो Google डेस्कटॉप निजीकृत सामग्री जैसे निजीकृत समाचार प्रदान करने के लिए Google को गैर-व्यक्तिगत उपयोग का डेटा भेज सकता है.
  • यदि आप अनेक कंप्यूटरों पर खोज सक्षम करना चुनते हैं, तो यह सुविधा प्रदान करने के लिए Google आपकी अनुक्रमित फ़ाइलों की प्रतिलिपियों को सुरक्षित रूप से Google सर्वर को भेजेगा. Google गोपनीयता नीति का पालन करते हुए, Google आपकी अनुक्रमित फ़ाइलों की सामग्री को व्यक्तिगत जानकारी के तौर पर लेता है.
  • यदि आप गैजेट सेटिंग्स और सामग्री सहेजना चुनते हैं, तो यह सुविधा प्रदान करने के लिए Google आपकी गैजेट सेटिंग्स और सामग्री की प्रतियों को सुरक्षित तरीके से Google सर्वर को भेज देगा. Google गोपनीयता नीति का पालन करते हुए, Google आपकी सूचीबद्ध फ़ाइलों की गैजेट सेटिंग्स और सामग्री को व्यक्तिगत जानकारी के तौर पर लेता है.

उपयोग

  • हम इस जानकारी का उपयोग Google डेस्कटॉप उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने और डेस्कटॉप के नए संस्करणों के स्वचालित अपडेट प्रदान करने जैसी श्रेष्ठ संभव सेवाएँ आपको देने के लिए करते हैं.

आपकी पसंद

  • आप स्थापना के दौरान “Google डेस्कटॉप बेहतर बनाएँ” विकल्प चुन सकते हैं और डेस्कटॉप विकल्प मेनू से अपना विचार किसी भी समय बदल सकते हैं.
  • आप किसी गैजेट की स्थापना के दौरान या उसके बाद निजीकृत सुविधाओं को सक्षम करना चुन सकते हैं. यदि गैजेट में निजीकरण अक्षम करने का विकल्प दिया गया है तो ऐसा करके या गैजेट को पूरी तरह से निकाल कर, आप गैजेट की निजीकरण सुविधाओं को छोड़ सकते हैं.
  • आप Google के सर्वर पर एकल गैजेट्स से अपनी सामग्री और सेटिंग्स को संग्रहीत करना चुन सकते हैं ताकि विभिन्न कंप्यूटरों का उपयोग करते समय आपकी गैजेट सेटिंग्स का बैकअप लिया जा सके और रख-रखाव किया जा सके.
  • जब भी आप किसी ज्ञात मालवेयर/फ़िशिंग वेबसाइट पर जाते हैं, तब आपको अंतरालीय सूचना उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षित ब्राउज़िंग डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम रहती है. आप किसी भी समय डेस्कटॉप के विकल्पों में इस सुविधा को अक्षम करना चुन सकते हैं.
  • Google डेस्कटॉप में कुछ ऐसी कार्यक्षमता शामिल है जो आपके व्यवस्थापक द्वारा सेट की जा सकती हैं. उदाहरण के लिए, आपका व्यवस्थापक Google को Google डेस्कटॉप की आपकी प्रति के साथ संबद्ध अनन्य अनुप्रयोग संख्या, या ऊपर बताई गई निजीकृत जानकारी और सकल उपयोग डेटा को प्राप्त करने से रोकना चुन सकता है.
  • आप "प्रोग्राम जोड़ें या निकालें" नियंत्रण कक्ष द्वारा Google डेस्कटॉप सॉफ़्टवेयर की स्थापना किसी भी समय रद्द कर सकते हैं. जब आप सॉफ़्टवेयर की स्थापना रद्द करते हैं, तो आप चुन सकते हैं कि Google डेस्कटॉप अनुक्रमणिका और डेस्कटॉप द्वारा संग्रहीत जानकारी, और सभी डेस्कटॉप गैजेट्स को हटाया जाए या नहीं. यदि आप इस जानकारी को हटा देते हैं, तो मूल फ़ाइलें और अनुप्रयोग अप्रभावित रहते हैं.
  • यदि आप अपना Google खाता रद्द कर देते हैं या Google डेस्कटॉप की स्थापना रद्द कर देते हैं, तो सभी कंप्यूटरों पर खोज सुविधा में अनुक्रमित फ़ाइलों पर Google डेस्कटॉप के द्वारा नहीं पहुँचा जा सकेगा और वे हटाए जाने से पहले 10 दिनों तक हमारे सर्वर पर बनी रह सकती हैं.

अधिक जानकारी

Google यूएस सेफ़ हार्बर गोपनीयता सिद्धांतों का पालन करता है. सेफ़ हार्बर फ़्रेमवर्क या हमारे पंजीयन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स की वेबसाइट देखें.

Google डेस्कटॉप के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.  

हमारी गोपनीयता प्रथाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, संपूर्ण गोपनीयता नीति पर जाएँ.  उत्पाद या अपने खाते से जुड़े प्रश्नों के लिए, कृपया Google मदद पेज देखें.